Janjgir News : स्काउट्स गाइड्स का 5 दिवसीय तृतीय सोपान और निपुण जांच शिविर जारी, 22 विद्यालयों के 2 सौ स्काउट्स हो रहे शामिल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के सिवनी गांव में स्काउट्स गाइड्स का 5 दिवसीय तृतीय सोपान और निपुण जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जहां जिले के 22 विद्यालयों के स्काउट्स शामिल हो रहे हैं. इस शिविर के माध्यम से स्काउट्स को राज्यपाल पुरस्कार के लिए तैयार किया जा रहा है.

 



शिविर में 2 सौ से ज्यादा स्काउट्स, उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं. स्काउट्स का कहना है कि उन्हें काफी कुछ सीखने को मिल रहा है. व्यक्तित्व विकास का बड़ा माध्यम है और यहां अनुशासन भी सीखने को मिलता है. स्काउट्स को ट्रेनिंग दे रहे शिक्षक भी कहते हैं कि स्काउट्स को शिविर में हर परिस्थिति में कार्य करने और आगे बढ़ने का गुण सीखाया जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!