Janjgir News : अग्निवीर सुभाष बरेठ के गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, लोग हुए भावुक

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के क्षेत्र के सिवनी गांव के युवा सुभाष बरेठ का अग्निवीर में चयन हुआ है. जब वे ट्रेनिंग पूरी कर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. गांव के गेट से ही बाजे-गाजे के साथ उन्हें घर तक पहुंचाया गया. इस दौरान अग्निवीर सुभाष बरेठ के परिजन सहित ग्रामवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला. इस दौरान सभी लोग भावुक हो गए.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Loot Arrest : लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया, एक अन्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई...

यहां अग्निवीर सुभाष बरेठ ने कहा कि देश सेवा का मौका मिला है. यह उनके लिए गर्व की बात है. साथ ही, लोगों का प्यार देखकर देश सेवा का जज्बा और बढ़ गया है. इधर, ग्रामवासियों ने कहा कि सुभाष बरेठ सिवनी गांव का गौरव है, उन्हें देखकर गांव के युवा प्रेरणा ले रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मोबाइल की लूट कर मारपीट के मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में 1 आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी

error: Content is protected !!