JanjgirChampa Action : नदी पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे 1 चेन माउंटेन और 2 JCB को खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा

जांजगीर-चाम्पा. खोरसी गांव और केवा गांव में नदी पर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे 1 चेन माउंटेन और 2 JCB को खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने पकड़ा है. पकड़े गए वाहनों के संचालकों पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.

 



जिला खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. खोरसी गांव में महानदी और केवा गांव में हसदेव नदी पर रेत का अवैध उत्खनन होने की शिकायत मिली थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamhandih News : बम्हनीडीह में होगी अनिरुद्धाचार्य महाराज जी की भागवत कथा, जयपुरिया परिवार द्वारा 7 दिवसीय कथा का 13 से 19 सितंबर तक कराया जा रहा आयोजन, विशेष प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम और भव्य झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र...

इसके बाद, खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. टीम ने खोरसी गांव में 1 चेन माउंटेन, 1 JCB और केवा गांव में 1 JCB को रेत का अवैध उत्खनन करते पकड़ा. मामले में खनिज विभाग द्वारा जब्त वाहनों के मालिकों से जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर विद्या निकेतन पामगढ़ ने निकाली भव्य रैली
error: Content is protected !!