Korba Dharna : विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के बैनर तले सर्व समाज ने अपना विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया

कोरबा. विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के बैनर तले सर्व समाज ने अपना विरोध जताते हुए धरना प्रदर्शन किया और सुभाष चौक से आक्रोश रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर गए. इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.

 



रैली को पुलिस ने कोसाबाड़ी चौक में बेरिकेटिंग कर रोका. पुलिस के रोकने के पर प्रदर्शनकारी कोसाबाड़ी चौक पर सड़क में बैठ गए और भजन कीर्तन कर विरोध किया. इसे देखते हुए डिप्टी कलेक्टर मौके पर पहुंचे, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के माध्यम से देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

ज्ञापन में बांग्लादेशी मुस्लिम कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही, भारत सरकार से भी हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है.

आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्प संख्यकों के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर अब भारत के कई राज्यों में विरोध हो रहा है. छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने की मांग की गई. इधर, भारत सरकार ने भी हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पहले से ही बांग्लादेश पर डिप्लोमेटिक तरीके से दबाव बनाना शुरु कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!