Korba Problem : सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में CM के कार्यक्रम के बाद जगह-जगह फैला कचरा, गड्ढों की वजह से युवाओं की बढ़ी परेशानी, नहीं कर पा रहे प्रैक्टिस

कोरबा. विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए फिजिकल टेस्ट की तैयारी करने अभ्यर्थी, कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आते हैं, लेकिन अभ्यर्थियों को इन दिनों ग्राउंड का खस्ताहाल देखकर मायूस होना पड़ रहा है. ग्राउंड में अटे पड़े कचरों और जगह-जगह हो गए गड्ढों की वजह से अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं. ये कचरे और गड्ढे, पिछले गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम के बाद सफाई नहीं होने की वजह से है.

 



दरअसल, 12 दिसंबर गुरुवार को कोरबा के CSEB फुटबॉल ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें मुख्यमंत्री ने कोरबा जिलेवासियों को 625 करोड़ 28 लाख से अधिक रुपये की विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर सौगात दी थी. साथ ही, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रखे गए सामूहिक विवाह में भी नव दाम्पत्य जीवन में बंधे 98 जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया था, वहीं कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया था. इसके लिए गड्ढे खोदे गए, सामूहिक विवाह के लिए हवन कुंड बनाए गए थे और कार्यक्रम में आने वाली जनता के लिए पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

कार्यक्रम को हुए 3 दिन बीत गए हैं, लेकिन इस कार्यक्रम की वजह से पूरे ग्राउंड में जो पानी बॉटल, रैपर के कचरे फैले हैं. उस कचरे की सफाई आज तक नहीं हो पाई है और न ही गड्ढों को पाटा गया है. अब ये कचरे और गड्ढे, इन अभ्यर्थियों की फिजिकल टेस्ट की तैयारी में रोड़े अटका रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

अभ्यर्थियों का कहना है कि कचरे की वजह से फिसलन हो रहा है, जिससे उन्हें गिरने का डर है, वहीं गड्ढों में पैर आ जाने से पैर में फ्रैक्चर होने का डर भी बना हुआ है. अगर उन्हें शारीरिक रूप से चोट लग जाती है तो उन्हें भर्ती परीक्षाओं के दिन दौड़ लगाने में दिक्कत आ जाएगी. अभ्यर्थियों ने बताया कि कभी भी किसी प्रकार का कार्यक्रम होता है तो यह कचरे की स्थिति निर्मित हो जाती है और समस्या इन अभ्यर्थियों को झेलनी पड़ती है. अभ्यर्थियों ने मीडिया का सहारा लिया है और जिम्मेदारों से साफ-सफाई करवाने की मांग की है.

error: Content is protected !!