कोसमन्दा को अब तक नहीं मिला नगर पंचायत का दर्जा, ग्रामीणों में बढ़ते जा रहा आक्रोश, CM के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, …आखिर कब होगी लोगों की मांग पूरी ?

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा क्षेत्र के कोसमन्दा गांव को अब तक नगर पंचायत का दर्जा नहीं मिल सका है. इससे लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है और उनमें आक्रोश बढ़ते जा रहा है. मामले में केलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है और इस मसले पर पहल करने की मांग की गई है.

 



 

 

लोगों ने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम पंचायत कोसमन्दा को नगर पंचायत के रूप में उन्नयन हेतु पूर्व में छग शासन द्वारा घोषणा की गई थी, लेकिन अब 1 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन कोई पहल नहीं हो सकी है. इसके चलते गांव के विकास की गति धीमी हो गई है. इससे लोगों में नाराजगी है. नगर पंचायत के दर्जा दिलाने के लिए लोग लगातार पत्राचार भी कर रहे हैं और ज्ञापन भी सौंप रहे हैं, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है. फिलहाल, कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की गई है. लोगों का कहना है कि नगर पंचायत बनने के बाद कोसमन्दा में विकास की गति तेजी से बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

आपको बता दें कि लंबे समय से ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में उन्नयन होने की आस लगाकर लोग बैठे हैं और उनकी आंखें पथरा गई है. अब देखने वाली बात होगी कि लोगों की मांग कब तक पूर्ण की जाती है और नगर पंचायत बनने का उनका यह सपना कब तक पूरा होता है ?

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!