Sakti Loot Arrest : नहाने जा रही महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और सोने की माला लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, हसौद पुलिस ने आरोपी से माला किया जब्त

सक्ती. हसौद पुलिस ने नहाने जा रही महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने और सोने की माला लूट करने वाले आरोपी अनिल कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अनिल कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 74, 75, 309(6) के तहत कार्रवाई की है. आरोपी अनिल कश्यप के कब्जे से लूट की माला को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह नहाने जा रही थी. इस दौरान रास्ता रोककर आरोपी अनिल कश्यप ने मारपीट कर छेड़छाड़ की और गले में पहले सोने की मराठी माला को लूट कर भाग गया. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी.

हसौद पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ कर लूट करने वाले आरोपी अनिल कश्यप को जमड़ी गांव से गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और लूट की सोने की माला को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश में हड़ताली पटवारियों को अब तक 3912 कारण बताओ नोटिस जारी, 141 पटवारी निलंबित, 95 का तबादला, 336 के खिलाफ सख्त कार्रवाई...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!