Champa News : ट्रेन के सामने कूदकर युवक ने की खुदकुशी, चाम्पा पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना के कोसमंदा गांव में अज्ञात युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली है. मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है. मामले में मर्ग कायम किया गया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के अनुसार, कोसमंदा गांव के रेलवे ट्रैक के पास में एक अज्ञात युवक बैठा हुआ था, तभी ट्रेन आ गई और ट्रेन के सामने युवक कूद गया. हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई है. इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची है और मामले में मर्ग कायम किया है. फिलहाल, मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!