JanjgirChampa Arrest : देशी शराब का परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस ने 8 लीटर देशी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को किया जब्त

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने देशी शराब की बिक्री करने परिवहन करते आरोपी अजय साहू को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी अजय साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गिद्धा गांव का स्कूटी सवार अजय साहू, देशी शराब बिक्री करने लेकर जा रहा है. पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी अजय साहू के कब्जे से 8 लीटर देशी शराब और स्कूटी को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!