जांजगीर बड़ी खबर : KhabarCGNews में खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आई पुलिस, 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार, उल्टी करने के बाद बच्चों को कराया गया था जिला अस्पताल में भर्ती…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में KhabarCGNews की खबर के बाद पुलिस हरकत में आई. सुकली गांव में 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाने के मामले में खबर प्रसारित होने के बाद आरोपी सोनू दरवेश को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शराब पीते ही बच्चों को उल्टी होने लगी, फिर बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से इलाज के बाद बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया गया है. सूचना के बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस अलर्ट नहीं हुई थी. इसके बाद KhabarCGNews में खबर प्रसारित हुई, इसके बाद आरोपी पर कार्रवाई की गई है.

 



इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही, तहसीलदार निलंबित, देखिए आदेश...

दरअसल, सुकली गांव में 3 मार्च की रात डीजे बज रहा था, जहां मोहल्ले के बच्चे डांस करने गए थे और वहां आरोपी सोनू दरवेश ने 3 बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दिया. फिर कुछ देर बाद बच्चों की तबियत बिगड़ गई और बच्चों को उल्टी होने लगी. इसके बाद बच्चों को लेकर परिजन, जिला अस्पताल पहुंचे थे और पुलिस को भी सूचना दी गई थी, फिर भी इस गम्भीर मामले में सिटी कोतवाली पुलिस अलर्ट नहीं हुई थी. KhabarCGNews में खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस अलर्ट हुई और आरोपी सोनू दरवेश के खिलाफ कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!