Korba Big Update : पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में मृतक की पहचान, पुलिस की जांच तेज, उरगा क्षेत्र का मामला

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा गांव में पत्थर से कुचलकर हत्या करने के मामले में मृतक की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान भैसमा के टिकरापारा निवासी समार सिंह के रूप में हुई है. शिनाख्त के बाद अब पुलिस हत्या से पहले मृतक व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही, घटनास्थल के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार के पास संस्थानों व दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

इस घटना में गुरुवार की सुबह भैसमा के साप्ताहिक बाजार के पास सागौन बाड़ी में मृत अवस्था में समार सिंह की लाश मिली थी, जिसके सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी. सिर कुचले जाने से मृतक की पहचान नहीं हुई थी, अब पुलिस को मृतक की शिनाख्ती में सफलता प्राप्त हुई है और आगे की जांच में पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!