Korba News : नामांकन के आखिरी दिन शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मंत्री पहुंचे, जुबानी वार तेज, कह दी बड़ी बातें… डिटेल में पढ़िए…

कोरबा. नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पर कोरबा नगर निगम के महापौर पद के लिए बीजेपी और कांग्रेस के महापौर प्रत्याशियों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया है. इस अवसर पर बीजेपी प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत, शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल करने पहुंची थी, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता समर्थक शामिल थे. साथ ही, कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन थे, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी के साथ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल थे. पर्चा भरने के बाद मीडिया से रूबरू होकर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी के महापौर प्रत्याशी की जीत का दावा किया.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने बीजेपी प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत के पक्ष में माहौल की बात करते कोरबा नगर निगम में कांग्रेस के पिछले दस साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते कहा कि प्रदेश की विष्णु सरकार में भ्रष्टाचारी नहीं बच पाएंगे, जेल जाएंगे.

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के पक्ष में पहुंचे पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बीजेपी के सवा साल की सरकार पर सवाल खड़ा करते कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को पट्टे बांटे, जिसे बीजेपी वाले फर्जी बताकर आरोप लगाते हैं. अगर भारतीय जनता पार्टी में ताकत है तो मेरी प्रॉपर्टी और कामों की जांच करा ले, अगर एक तिनका भी मिले तो कार्रवाई कर जेल भेज दे.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!