साल 2025 में बंद हुई Bajaj की 3 मोटरसाइकिल, लिस्ट में Pulsar F250 और Platina 110 ABS शामिल

नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने जनवरी 2025 में अपनी मोटरसाइकिल को भारत में बंद करने का फैसला किया है। यह बाइक 110cc, 125cc और 250cc की है, जो पल्सर F250, CT 125X और प्लेटिना 110 ABS है। इन बाइक को भारत में बंद करने को लेकर बजाज के लिए एक बड़ी रणनीतिक शिफ्ट को दिखाता है। इसके साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि इन बाइक की बिक्री और उत्पाद पोर्टफोलियो में बदलाव के संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इन बाइक को क्यों बंद किया गया है।

बजाज ऑटो की डिस्कंटीन्यू बाइक

Bajaj Pulsar F250
इसमें 249.07cc, एकल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 24.5 hp और 21.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल-यूनिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एलईडी हेडलाइट, और रियर टेललाइट दिए गए थे। इसमें सस्पेंशन के रूप में टेलीस्कोपिक फ्रंट और मोनोशॉक रियर दिया गया था। इसमें ABS और रियर डिस्क ब्रेक दिए गए थे।

इसे भी पढ़े -  SANKALP बजट, समावेशी और संतुलित विकास का प्रतीक : लोकेश साहू

Bajaj CT 125X
यह एक कम्यूटर बाइक है, जो दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ आती थी। इसमें 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लगा हुआ इंजन 10.9 हॉर्स पावर और 11 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ से जोड़ा गया है। इसमें काले एलॉय व्हील्स, रियर टेल रैक और आरामदायक सीटें दी गई थी। इसमें ड्यूल टोन पेंट स्कीम और स्टाइलिश ग्राफिक्स दिए गए थे।

Bajaj Platina 110 ABS

यह कम्यूटर बाइक थी जो ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आती थी। इसमें 115.45cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जो 8.6 हॉर्सपावर और 9.81 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता था। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट और ड्यूल-स्प्रिंग रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए थे।

क्यों बंद हुई ये तीनों बाइक
बजाजा की इन तीनों बाइक के बंद होने के पीछे का कारण उनकी बिक्री की कमी को माना जा रहा है। पल्सर F250, CT 125X, और प्लेटिना 110 ABS को लोगों ने हाथो-हाथ नहीं अपनाया जितना उन्होंने इसकी दूसरी बाइकों को अपनाया। इसके अलावा, ABS वेरिएंट की कीमत भी इस सेगमेंट से बाकी मोटरसाइकिलों के मुकाबले ज्यादा थी, जिसकी वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा था। जिसकी वजह से कंपनी ने इन्हें बंद किया और अब वह अपने बाकी मॉडल्स पर ध्यान दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

यह कम्यूटर बाइक थी जो ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) के साथ आती थी। इसमें 115.45cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया गया था, जो 8.6 हॉर्सपावर और 9.81 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता था। बाइक के इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें टेलीस्कोपिक फ्रंट और ड्यूल-स्प्रिंग रियर शॉक एब्जॉर्बर दिए गए थे।

क्यों बंद हुई ये तीनों बाइक
बजाजा की इन तीनों बाइक के बंद होने के पीछे का कारण उनकी बिक्री की कमी को माना जा रहा है। पल्सर F250, CT 125X, और प्लेटिना 110 ABS को लोगों ने हाथो-हाथ नहीं अपनाया जितना उन्होंने इसकी दूसरी बाइकों को अपनाया। इसके अलावा, ABS वेरिएंट की कीमत भी इस सेगमेंट से बाकी मोटरसाइकिलों के मुकाबले ज्यादा थी, जिसकी वजह से बिक्री पर असर पड़ रहा था। जिसकी वजह से कंपनी ने इन्हें बंद किया और अब वह अपने बाकी मॉडल्स पर ध्यान दे रही है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : दर्राभांठा में नरेगा के तहत चल रहे तालाब गहरीकरण एवं पचरी निर्माण कार्य, तालाब के बीच वरुण देव की खंभा की गई स्थापना, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!