Champa News : जाटा बहेराडीह के नवनिर्वाचित सरपंच भगवती का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा गांव, 24 फरवरी को गांव में निकली थी भव्य विजय रैली, स्वागत में घर-घर सजी थी आरती

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा ब्लॉक के अंतिम पूर्वी छोर में स्थित ग्राम पंचायत जाटा बहेराडीह के नवनिर्वाचित महिला सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम की अचानक तबीयत बिगड़ने पर बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक मृत्यु हो गई. घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। दुःख की खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

उल्लेखनीय है कि रविवार 23 फरवरी को पंचायत चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव परिणाम आते ही सरपंच पद के नवनिर्वाचित सरपंच भगवती चंद्रकुमार मरकाम को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. दूसरे दिन सोमवार 24 फरवरी को दोपहर 2 बजे बहेराडीह गांव में विजय रैली निकाली गई थी. रैली के दौरान गांव के प्रत्येक घरों में उनके स्वागत के लिए आरती सजी हुई थी और महिलाओं ने आरती के साथ श्रीफल भेंट कर तथा गुलाल लगाकर स्वागत किया था और नवनिर्वाचित सरपंच ने गांव के ग्रामीणों तथा माता भुवनेश्वरी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

बहेराडीह में विजय रैली के बाद जाटा के भाठापारा मोहल्ला में रैली का समापन किया गया था. देर रात अचानक उनकी तबियत खराब हुई. इलाज के लिए बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल लाया गया, जहां बुधवार 26 फरवरी को शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही दुःख की खबर गांव में आग की तरह फैल गई. समूचा गांव में शोक में है.

error: Content is protected !!