CG News : समलाया मंदिर के पास आग का तांडव, मची अफरा-तफरी, दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

अंबिकापुर. अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित समलाया मंदिर के पास एक हार्डवेयर और पेंट की दुकान में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

 



आगजनी की यह घटना महामाया रोड स्थित अमर इंटरप्राइजेज में रात करीब 12 बजे हुई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल गई, लेकिन चूंकि दुकान का शटर बंद था, इसलिए दुकान मालिक को इसकी जानकारी देर से मिली। जब दुकान के अंदर से धुआं निकलने लगा, तब स्थानीय लोगों ने हो-हल्ला मचाया, जिसके बाद दुकान संचालक को घटना की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने सबसे पहले दुकान से लगे घर में मौजूद परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मियों और पुलिस की लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इसे भी पढ़े -  CG BIG NEWS : दीपावली पर उजड़ गया परिवार, नदी में गिरी कार, पति-पत्नी समेत 4 की मौत, परिवार पर टूटा कहर...

इस आगजनी में 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि आग अन्य स्थानों पर नहीं फैली, वरना इससे बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। स्थानीय नागरिकों ने भी सूझबूझ दिखाते हुए पहले घर में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर पुलिस को सूचना दी।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!