Janjgir News : भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में लगातार जनसम्पर्क कर रहे भाजपा नेता इंजी. रवि पांडेय, अलग-अलग वार्डों में जाकर कर रहे प्रचार

जांजगीर-चाम्पा. लोकसभा चुनाव के पूर्व भाजपा में शामिल हुए जनसेवक इंजी. रवि पाण्डेय, प्रयागराज में कुंभ स्नान करने के पश्चात जिला मुख्यालय के चुनावी प्रचार में कूद पड़े हैं । अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमति रेखा देवा गढ़ेवाल के साथ पूरे दिन अलग अलग वार्डों में प्रचार प्रसार कर रहे हैं ।प्रत्येक वार्ड में वो अध्यक्ष प्रत्याशी सहित पार्षद प्रत्याशी को भी जिताने का निवेदन मतदाताओं से कर रहे हैं ।लगातार दो दिनों में वार्ड नंबर 04,05,18 और 19 में धुँआधार प्रचार किए । वो प्रदेश सरकार की योजनाओं को मतदाताओं के सामने रख रहे हैं और मतदाता उनकी बातों को ध्यान से सुन रहे हैं ।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

16 हज़ार से भी अधिक भाजपा सदस्य बनाकर प्रदेश स्तर में अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले इंजीनियर रवि पाण्डेय भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रहे हैं । कई वार्ड के प्रत्याशी अपने फ्लैक्सी बैनर में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ उनका फोटो भी प्रचार में शामिल किए हैं ।

जनसेवक के रूप में लोकप्रिय लगातार लोगों के लिए उपलब्ध रहते हैं और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाते हैं निश्चित रूप से उनका सक्रिय प्रचार प्रसार भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए काम आ रहा है ।निकाय चुनाव में विजय श्री का ऊँट किस करवट बैठेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!