समावेशी शिक्षा से सशक्त होगा शिक्षण, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

जांजगीर. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में संस्था संचालक आलोक अग्रवाल, डाॅ. गिरिराज गढ़ेवाल एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में 2 दिवसीय शिक्षा के क्षेत्र में समानता, संवेदनशीलता और प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुरूप सीखने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी (जांजगीर) में समावेशी शिक्षा (प्दबसनेपअम म्कनबंजपवद) विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को समावेशी शिक्षा की अवधारणा, उसकी आवश्यकता तथा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के शिक्षण एवं विकास के प्रति जागरूक और दक्ष बनाना था।

 



प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रिसोर्स पर्सन के रूप में श्रीमती कल्पना चौधरी, सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं डायरेक्टर, एन.एच. गोयल स्कूल, रायपुर तथा सहयोगी रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री विशाल पांडे, काउंसलर, श्री रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, कवर्धा उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से शिक्षकों को समावेशी शिक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बताया गया कि समावेशी शिक्षा का मूल उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत क्षमताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप समान शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगताओं, उनकी पहचान, उनसे जुड़ी चुनौतियों, आवश्यक सहयोग एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही सीबीएसई द्वारा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, शैक्षणिक रियायतों एवं आवश्यक सहयोग के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रशिक्षण को प्रभावी एवं रोचक बनाने के लिए शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनाया गया। समूह चर्चा, व्यावहारिक अभ्यास तथा लेसन प्लान निर्माण जैसी गतिविधियों के माध्यम से यह समझाया गया कि कक्षा में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को किस प्रकार अधिक सरल, सहज एवं प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रशिक्षकों ने इस बात पर विशेष बल दिया कि प्रत्येक बच्चा अपनी अलग क्षमता और विशेषता के साथ आता है, इसलिए शिक्षक का दायित्व है कि वह किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहने दे।

इस प्रशिक्षण में जांजगीर जिले के लगभग छह विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनमें एलबीएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, बलौदा, अघोर विद्यापीठ स्कूल, पोड़ी दल्हा, एशियन वल्र्ड स्कूल, बाराद्वार, लोटस पब्लिक स्कूल, जांजगीर, लायंस डी.ए.वी. स्कूल, अकलतरा तथा डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पामगढ़ के शिक्षक शामिल रहे।

इसे भी पढ़े -  Baheradih Big News : बहेराडीह प्रायमरी स्कूल को नियम विरुद्ध किया गया मिडिल स्कूल में मर्ज, शाला प्रबंधन समिति व पालक ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रशिक्षणार्थियों के लिए ब्रिलियंट संस्था द्वारा नाश्ते एवं भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा कक्षा शिक्षण में समावेशी दृष्टिकोण अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर ब्रिलियंट परिवार की ओर से मुख्य एवं सहयोगी रिसोर्स पर्सन को शॉल, प्रतीक चिह्न एवं डायरी भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के लिए गौरव का विषय रहा कि नुवोको पब्लिक स्कूल गोपाल नगर के प्राचार्य सुमंतो विश्वास एवं जिंदल वर्ल्ड स्कूल, सक्ति के प्राचार्य आई. वेंकटेश एवं अघोर विद्या पीठ पोड़ी दल्हा की प्राचार्या श्रीमती अंजली दुबे की गरिमामयी उपस्थिति रही। आए हुए अतिथियों ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षुको का उत्साहवर्धन करते हुए समावेशी प्रशिक्षण में सिखाई गयी बातों को कक्षा कक्ष में शामिल करने को कहा। संस्था द्वारा तीनों अतिथियों का भी डायरी भेंटकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की प्राचार्य ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ शिक्षा को अधिक संवेदनशील, समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

दो दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्ची शिक्षा वही है, जिसमें कोई भी बच्चा पीछे न छूटे और प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले।

error: Content is protected !!