JanjgirChampa Murder Arrest : हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, हत्या कर छिपा दिया था लाश, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई, एक अन्य आरोपी फरार, …इस तरह हुआ हत्या का खुलासा… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी का नाम नंदकुमार उर्फ नंदू कश्यप है और वह अर्जुनी गांव के बोहापारा का रहने वाला है. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर व्यक्ति की हत्या कर दी थी और ओवरब्रिज के पिलर के नीचे लाश को छिपा दिया था, जो नर कंकाल में परिवर्तित हो गया था. मामले का दूसरा आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2024 को अकलतरा के ओवरब्रिज के पिलर के नीचे नर कंकाल मिला था. मामले में पुलिस ने जांच की और डीएनए से उसकी पहचान पामगढ़ के ससहा गांव निवासी जलेश्वर कश्यप के रूप में हुई थी. इसके बाद उसकी हत्या की बात सामने आई, फिर मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 238(a) के तहत FIR दर्ज किया था और जांच तेज की थी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

फिर संदेही नंदकुमार कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और यह बात सामने आई कि 14 जुलाई को जलेश्वर कश्यप और आरोपी नंद कुमार कश्यप ने अकलतरा की शराब दुकान में बैठकर शराब पी थी. यहां से बाइक में बैठकर बोहापारा जाने निकले थे, तभी मुरलीडीह ओवरब्रिज के नीचे रुक गए और फिर शराब पीने लगे. कुछ देर बाद जलेश्वर कश्यप नंदकुमार को गाली-गलौज करने लगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसके बाद तैश में आकर आरोपी नंदकुमार कश्यप और उसके साथी ने जलेश्वर का गला दबाकर हत्या कर दी और ब्रिज के पिलर के नीचे शव को छिपा दिया था. मामले में 1 आरोपी नंदकुमार कश्यप की गिरफ्तारी की गई है और 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!