Kharod Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर्व पर छग की काशी खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी, …ये है बड़ी मान्यता…

जांजगीर-चाम्पा. महाशिवरात्रि पर्व पर छग की काशी खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी है. 8वीं शताब्दी में बने लक्ष्मणेश्वर मंदिर में लक्षलिंग है, जहां सवा लाख छिद्र है और अपनी मनोकामना पूर्ण करने श्रद्धालु, लाख चावल चढ़ाते हैं. मान्यता है कि भगवान लक्ष्मण ने भगवान शिव की पूजा कर खरौद में मन्दिर की स्थापना की थी, इसलिए यह लक्ष्मणेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

महाशिवरात्रि पर्व पर धार्मिक नगरी खरौद के लक्ष्मणेश्वर मंदिर में भक्तों की असीम आस्था है और संतान प्राप्ति के साथ ही क्षय रोग भी दूर होने की मान्यता है. छग का यह पहला मंदिर है, जहां महाशिवरात्रि में अपार भीड़ जुटती है और सुबह से देर रात तक दर्शन का सिलसिला चलता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान लक्ष्मणेश्वर के दर्शन से सभी मनोकामना पूरी होती है. खासकर, महाशिवरात्रि में दर्शन की बड़ी महत्ता है. मंदिर के पुजारी पं. सुधीर मिश्रा ने बताया कि खरौद को छग की काशी के नाम से जाना जाता है. इसी से भगवान की महिमा को समझा जा सकता है. उधर, मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है, वहीं चेन स्नेचिंग या पॉकिटमारी को लेकर पुलिस ने अलर्ट रहने की बात कही.

error: Content is protected !!