Akaltara News : इंजी. सत्यलता आनंद मिरी निकली क्षेत्र में आभार और जनदर्शन करने बाजे-गाजे के साथ हो रहे है भव्य स्वागत, जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम दौरा अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 10 में

अकलतरा, भारतीय जनता पार्टी के समर्थित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 10 जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी ने चुनाव में विजयी होने के बाद क्षेत्र में आभार एंव जनदर्शन कार्यक्रम क्षेत्र में चल रहा है।क्षेत्रववशियो द्वारा अपने जिला पंचायत सदस्य को जिला पंचायत अध्यक्ष जांजगीर चम्पा बनने पर खुशी दो गुनी हो गई है निश्चित रूप से जिला पंचायत क्षेत्र 10 में विकास की गति अब तेज हो जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी सत्यलता आनंद मिरी ने बरगांव, महमदपुर,कटनई, बरबसपुर, बरपाली,बिरकोनी,नवापारा में अपना जनदर्शन कार्यक्रम कर रही है। पूरे जिला पंचायत के गांवो में यह दौरा चलेंगे।ग्रामीणों द्वारा फूल माला ,श्रीफल से भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया जा रहा है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देते हुए क्षेत्रवाशियो को सम्बोधित करते हुए इंजी सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि पंचायती राज के अंतगर्त मिलने वाली मूलभुत सुविधा सभी गांवो तक पहुचेगी राज्य में भाजपा की विष्णुदेव साय की सरकार है पानी सड़क शिक्षा ,स्वास्थ्य की चिंता है अब एक एक पंचायतों में विकास की गंगा बहेगी। सी सी रोड, नाली निर्माण, पेयजल आपूर्ति की प्रथमिकता से व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्रववशियो ने मुझे जिला पंचायत सदस्य चुने और जिला पंचायत का अध्यक्ष बनाये आप सभी देवतुल्य जनता का सादर आभार व्यक्त करती हूं। पूरे जांजगीर चम्पा जिले की जवाबदारी आपने सौपी है निश्चित ही शासन की योजनाओं को आप तक पहुचाने की प्रयास करूंगी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस दौरान भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पवन यादव , मण्डल महामंत्री प्रेमसागर कश्यप,मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र कौशिक,सुबोध थवाईत,पुष्पेंद्र थवाईत,रोहित पाटले,लव मिरी,श्रीमती रमा मिरी,पूर्णिमा कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!