Akaltara News : ग्राम कोटमीसोनार को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का सरपंच एवं पंच शपथ ले : दिनेश सिंह, ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच एवं 20 पंचों को शपथ दिलाई गई

अकलतरा. ग्राम कोटमीसोनार में नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्व प्रत्याशी अकलतरा विधानसभा दिनेश सिंह के मुख्य आतिथ्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप सोनी एवं भुखाऊ राम साहू के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ. शपथ प्रभारी कृषि विस्तार अधिकारी एन के दिनकर द्वारा गांव की नवनिर्वाचित सरपंच रेखा सोनी एवं 20 पंचों को शपथ दिलवाई गई.

 



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश सिंह ने कहा कि ग्राम कोटमीसोनार को मगरमच्छों के नाम से जाना जाता है, गांव में क्रोकोडाइल पार्क स्थापित होने से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देशभर से पर्यटक घूमने के लिए गांव में आते हैं गांव में विकास कार्यों की योजना बनाकर गांव में विकास कार्य करवाया जाए, ग्राम कोटमीसोनार को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का सरपंच एवं पंच शपथ ले, प्रदीप सोनी ने कहा कि गांव के विकास में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गांव के लोगों द्वारा भी अपना विशेष योगदान दिया जाता है. गांव के लोग गांव में विकास कार्यों के लिए अपना योगदान देने के साथ गांव को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने का संकल्प ले.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

गांव की नवनिर्वाचित सरपंच रेखा सोनी ने कहा कि गांव में अधूरे पड़े पंचायत भवन, नल जल योजना एवं अन्य अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएगा, गांव के लोगों को स्वच्छ पीने का पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की उचित सुविधा प्राप्त हो इसका सर्वप्रथम ख्याल रखा जाएगा, गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने के लिए पंचायत द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

कार्यक्रम का संचालन रोजगार सहायक अभिमन्यु बंजारे ने किया एवं आभार प्रदर्शन पंचायत सचिव हेमलाल सिंह ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित मंचस्व अतिथियों एवं नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया, कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सुनीता रात्रे, रामशंकर सोनी, देवेंद्र रॉयल, पुनीराम यादव, नर्मदा रात्रे, रामबहोरन साहू, दीनदयाल केवट, राजकुमार साहू, कोमल सिंह, राजेंद्र दुबे रामकुमार कैवर्त, राजेश मल्होत्रा, अशोक नेताम , गजब पटेल, अजीम खान, अयूब खान, समीउद्दीन कुरैशी, रहमान बैग, वसीम खान, सुखसागर पाटले, पंचराम कैवर्त, संतोष रजक, घासीराम धनुहार, जोहान धुरी, चंद्रभान रात्रे, रामलाल केंवट एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!