Akaltara Suicide : परसाहीखार में 45 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के परसाहीखार में 45 वर्षीय भीम ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक भीम, अकलतरा के वार्ड नंबर 11 का रहने वाला था.

 



दरअसल, अकलतरा के 45 वर्षीय भीम, गुरुवार की शाम को घर में घूमने जाने की बात कहकर निकला था. इसके बाद रात को घर वापस नहीं आया था. दूसरे दिन भीम की पेड़ पर लटकी लाश मिली है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. 45 वर्षीय भीम ने किस वजह से आत्महत्या की है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि आखिर 45 वर्षीय भीम ने किस वजह से आत्महत्या की है ?

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!