Akaltara Thief : अकलतरा में लकड़ी टाल संचालक 1 घण्टे के लिए परिवार के साथ गया मार्केट, नगदी सहित 87 हजार के जेवरात चुरा ले गए चोर, केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के लकड़ी टाल संचालक के घर से अज्ञात चोरों ने 1 घण्टे में नगदी सहित 87 हजार के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, अकलतरा के ओमप्रकाश साहू ने बताया कि वह लकड़ी टाल का संचालक है और शाम को अपने परिवार के साथ 1 घण्टे के लिए मार्केट गया हुआ था. वापस आकर देखने पर उसके घर के सामने का गेट का ताला टूटा हुआ था. अज्ञात चोरों ने आलमारी से 2 हजार नगदी, 85 हजार के सोने-चांदी के जेवरात कुल 87 हजार रुपये की चोरी कर ली थी. इधर, अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

Related posts:

error: Content is protected !!