Janjgir Arrest : पेट्रोल पंप के कर्मचारी से रुपये की लूट का मामला, फरार आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है. आरोपी का नाम अनीश सिंह है, पहले भी इस मामले में 1 आरोपी अनूप दाउद की गिरफ्तारी की जा चुकी है.

 



पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर 2024 को पेट्रोल पंप का कर्मचारी बहोरिक राम राठौर, बाइक में बैठकर रुपये से भरा थैला लेकर पेट्रोल पम्प के मालिक के घर छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान स्कूटी सवार 2 बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और रुपये से भरे थैले को लूटकर फरार हो गए थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : सेक्टर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चैतन्य महाविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 8 पदकों के साथ महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव...

मामले में पुलिस ने FIR दर्ज किया था और जांच शुरू की थी. फिर आरोपी अनूप दाउद की गिरफ्तारी की गई थी और आरोपी अनीश सिंह फरार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Murder Arrest : सिर पर पत्थर पटककर हत्या का मामला, रायपुर से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य को भेजा जा चुका है जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!