JanjgirChampa Big News : अफरीद गांव में सड़क किनारे मिली युवक की लाश, शरीर में चोट के निशान, हत्या की आशंका, मौके पर पहुंची FSL की टीम, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद गांव में युवक आंगन केंवट की लाश सडक किनारे में मिली है. युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं. मौके पर जांजगीर से FSL की टीम पहुंची है और मामले की जांच पुलिस कर रही है. मामले में हत्या की आशंका जताई गई है.

 



जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि आंगन केंवट की लाश सड़क किनारे मिली है. घटना की परिस्थिति के हिसाब से हत्या की आशंका जताई गई है. सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को चांपा के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया है और जांजगीर से FSL टीम को बुलाई गई है. मामले की जांच FSL टिम और पुलिस के द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!