JanjgirChampa Big News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हादसा हुआ, हसदेव नदी में नहाते वक्त युवक डूबा, कुछ ही देर में मिल गई युवक की लाश, देवरी पिकनिक स्पॉट बना मौत का स्पॉट ?

जांजगीर-चाम्पा. पंतोरा क्षेत्र के देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हादसा हुआ है और युवक की मौत हो गई है. हसदेव नदी में नहाते वक्त युवक डूब गया और कुछ देर में उसकी लाश भी मिल गई. घटना की सूचना के बाद मौके पर पंतोरा पुलिस पहुंची और जांच कर रही है. देवरी पिकनिक स्पॉट में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के बनारी गांव का युवक सप्रज्ञा पांडेय, अपने अन्य 5 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था. यहां वह हसदेव नदी में युवक सप्रज्ञा पांडेय नहाने गया था और गहराई में जाने से डूब गया. फिर कुछ देर बाद युवक का शव मिला. घटना की जानकारी परिजन को दी गई, फिर वे मौके पर पहुंचे. पिकनिक स्पॉट में युवक की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!