JanjgirChampa Big Update : साइबर टीम की कार्रवाई पर उठे सवाल, रकम जब्ती के मामले ने तूल पकड़ा, SP ने चाम्पा SDOP को जांच के निर्देश दिए, पुलिस पर लगा बड़ा आरोप, ये है पूरा मामला…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में सटोरियों पर साइबर टीम की कार्रवाई के बाद पुलिस पर बड़ा आरोप लगा है और मामले की शिकायत एसपी से की गई है. कार्रवाई करने वाली साइबर टीम पर 4 लाख 30 हजार जब्ती करने और कार्रवाई में 1 लाख रुपये जब्ती बताने का आरोप लगा है. इस तरह पुलिस की कार्रवाई को लेकर तमाम तरह की चर्चा है. इधर, शिकायत के बाद मामले में एसपी ने चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार को जांच के लिए निर्देशित किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

आरोपी की पत्नी रेनू कसेर ने शिकायत में बताया है कि चाम्पा में साइबर टीम ने सटोरिया विजय कसेर के घर पर दबिश दी थी और 4 लाख 30 हजार जब्त किया था. मामले में कार्रवाई के बाद विजय कसेर समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया था, वहीं जब्त राशि को पुलिस ने 1 लाख बताया है. इसी के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं आरोपी की पत्नी रेनू कसेर ने जांजगीर एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी से शिकायत की है और जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

इधर, चाम्पा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने कहा कि शिकायत का परीक्षण किया जा रहा है. आवश्यक दस्तावेज, दोनों पक्षों के बयान और दस्तावेज साक्ष्य की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!