JanjgirChampa : मालवाहक वाहनों और ट्रैक्टरों से लोगों को ढोया जा रहा, नहीं होती कार्रवाई, यातायात पुलिस की लापरवाही से आफत में लोगों की जान

जांजगीर-चाम्पा. जिले में मालवाहक वाहनों और ट्रैक्टरों से लोगों को ढोया जा रहा है. इस वजह से लोगों की जान आफत में रहती है. जिले में मालवाहक वाहनों के पलटने की पहले भी घटना हो चुकी है और लोगों की जान जा चुकी है. बावजूद, कार्रवाई करने के बजाय यातायात पुलिस खुद की पीठ थपथपा रही है. कार्रवाई के नाम पर वसूली का कारोबार धड़ल्ले से जारी है और कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकता निभाई जा रही है. इधर, एसपी विवेक शुक्ला ने कार्रवाई करने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Action : नैला के निजी खाद केंद्र से 1013 बोरी खाद को जब्त, विक्रय पर लगाया प्रतिबंध, कृषि विभाग की टीम ने की कार्रवाई...

आपको बता दें, मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन आलम यह है कि यातायात पुलिस की नाक के नीचे से ऐसी गाड़िया फर्राटे भर रहे हैं. ऐसे में यातायात विभाग को बड़ी घटना का इंतजार है, जिसके बाद उनकी कुंभकर्णीय नींद टूटेगी ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Politics : चाम्पा में सट्टा मामले में कार्रवाई के बाद सियासत शुरू, कांग्रेस विधायक ने कहा, 'भाजपा कार्यकर्ता पर कार्रवाई हुई तो सत्ताधारी दल के नेता बचाने पहुंच गए थे थाना, अफसरों को फोन भी किया गया, CM का स्वागत करते नजर आया सट्टेबाज', भाजपा प्रवक्ता ने कहा, 'कांग्रेस अपने गिरेबां में झांके'
error: Content is protected !!