JanjgirChampa News : नगर पंचायत सारागांव में अध्यक्ष छबीलाल सूर्यवंशी और पार्षदों ने ली शपथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. नगर पंचायत के अध्यक्ष छबीलाल सूर्यवंशी और पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. यहां चाम्पा एसडीएम सुमित बघेल ने सभी जनप्रतिनिधियों की शपथ दिलाई. यहां नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत मौजूद थे.



आपको बता दें कि नगर पंचायत सारागांव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत का गृहनगर है और यहां लगातार कांग्रेस की जीत होती आ रही है. इस चुनाव में भी नगर पंचायत सारागांव में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के छबिलाल रात्रे की जीत हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Rape FIR : नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज, जांच में जुटी अकलतरा पुलिस

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का कहना है कि सारागांव के विकास करने की दिशा में काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस नगर में उनका जन्म हुआ है, उनके पिता का जन्म हुआ था, ऐसे में सारागांव से लगाव होना स्वाभाविक है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण, आरोपी युवक और सहयोग करने वाली युवती गिरफ्तार, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

error: Content is protected !!