JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम सहदेव यादव है, जो पिपरा गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, युवक सहदेव यादव ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. यह सिलसिला चलते रहा और युवक ने जब शादी नहीं किया तो नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Child Death : सांप के डसने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

पुलिस ने आरोपी सहदेव यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 ( 2 ) ( N ) 366 ( A ) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया था. अब नवागढ़ पुलिस ने आरोपी युवक सहदेव यादव को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Murder Arrest : हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!