JanjgirChampa Suicide : पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, बलौदा थाना के नवागांव का मामला, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के नवागांव में पेड़ पर युवक की लाश लटकी मिली है. मृतक युवक की पहचान कड़ारी गांव निवासी श्रीराम केेंवट के रूप में हुई है. मौक पर FSL की टीम पहुंची थी. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



बलौदा थाना के TI अशोक वैष्णव ने बता कि पुलिस को सूचना मिली कि नवागांव में अज्ञात युवक की पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है. सूचना पर पुलिस पहुंची और मौके पर जांजगीर से FSL टीम को बुलाई गई. मृतक युवक की पहचान कड़ारी गांव निवासी श्रीराम केेंवट के रूप में हुई है. मृतक युवक 19 मार्च की शाम को घर से निकला था और आज उसकी लाश नवागांव के पेड़ पर लटकी मिली है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

फिलहाल, पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!