Korba Big News : खतरनाक कार ड्राइविंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, वाहनों को किया था क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

कोरबा. ट्रांसपोर्ट नगर में खतरनाक कार ड्राइविंग करते हुए ठेले और अन्य कार को ठोकर मारकर फरार होने वाले कार चालक राकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने चालक को घटनास्थल पर ले जाकर उसकी करतूत दिखाई है, वहीं पुलिस ने घटनास्थल से थाने तक आरोपी कार चालक का जुलूस भी निकाला है.

 



आपको बता दें कि इस खतरनाक कार ड्राइविंग में चालक शराब के नशे में था और घटनास्थल पर मौजूद लोग बाल-बाल बचे थे. आरोपी कार चालक, कोयला सप्लाई का काम करता है और घटनाकारित कर मौके से फरार हो गया था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को 18 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. इधर, पुलिस ने बताया है कि MV एक्ट के तहत और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी. साथ ही, चालक को कोर्ट से 40-50 हजार का जुर्माना लगने वाला है.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

Related posts:

error: Content is protected !!