Korba Big News : जंगल में युवती की मिली अधजली लाश, हत्या या आत्महत्या ? शिनाख्त करने में जुटी हुई पाली पुलिस

कोरबा. पाली थाना क्षेत्र के बगदरा गांव के पास के रामटोक जंगल में युवती की अधजली लाश मिली है और शव पर कीड़े लग चुके हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. मौके पर FSL की टीम को भी बुलाई गई थी. पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का खुलासा हो सकेगा, लेकिन घटना की परिस्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara Fake Report : 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी निकली झूठी, व्यवसायी ने दर्ज कराया था झूठी रिपोर्ट, जांच में ऐसे खुला राज... पढ़िए...

युवती की शिनाख्त करने में पाली पुलिस जुट गई है. यहां शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवती की किसी ने हत्या की है और शव को जलाया है. फिलहाल, जंगल में युवती के शव को देखने के बाद ग्रामीण भयभीत हो गए थे और तत्काल पुलिस को सूचना दी थी. फिर मौके पर पुलिस ने FSL की टीम को बुलाई थी और अब युवती की शिनाख्त करने के लिए पुलिस जुट गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : जिले में खाद की कालाबाजारी के खिलाफ कृषि विभाग की टीम ने फिर बड़ी कार्रवाई की, 2 निजी दुकानों से 1372 खाद जब्त किया गया...
error: Content is protected !!