Nawagarh Death : नवागढ़ की बड़ी नहर में डूबने से मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हुई मौत, शव का किया गया पोस्टमार्टम

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ की बड़ी नहर में डूबने से मानसिक रूप से कमजोर 35 वर्षीय कृष्ण कुमार केशरवानी की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के 35 वर्षीय कृष्ण कुमार केशरवानी, मानसिक रूप से कमजोर था. जो बड़ी नहर में हाथ धोने गया था. इस दौरान वह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : खाद्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

error: Content is protected !!