Janjgir-Champa Attack : गाली-गलौज करने से मना करने पर धारदार हथियार और डंडे से हमला किया गया, महिला पंच के रिश्तेदार हैं हमला से घायल हुए 3 लोग, बलौदा थाना क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के पोंच गांव में गाली-गलौज करने से मना करने पर 3 लोगों ने धारदार हथियार और डंडे से हमला कर दिया. हमला से महिला पंच के दादा ससुर, ससुर और देवर को चोट आई है, जिनका बलौदा के अस्पताल में इलाज हुआ है. पिता और 2 बेटों द्वारा हमला करने का आरोप है. मामले में बलौदा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोंच गांव के मोहल्ले में 3 लोग गाली-गलौज कर रहे थे, जिन्हें मना करना एक परिवार के लोगों को महंगा पड़ गया. मना करने के बाद बौखलाए गाली दे रहे 3 लोगों ने डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमला से महिला पंच के दादा ससुर, ससुर और देवर को चोट आई है. तीनों का इलाज बलौदा के अस्पताल में किया गया है. हमला के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और 3 आरोपी भालूदास, विकास दास, वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में पिता और 2 बेटे शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

Related posts:

error: Content is protected !!