Sakti Big News : टेमर गांव में डंडे से मारकर गाय की हत्या, जिले में बढ़ रही गौ हत्या के मामले, हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, आरोपी फरार, जिले में गौ हत्या की यह तीसरी घटना

सक्ती. सक्ती क्षेत्र के टेमर गांव में डंडे से मारकर गाय की हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने मामले में गौ हत्या करने वाले आरोपी सत्यनारायण पटेल के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10 के तहत जुर्म दर्ज किया है. जिले में साल 2025 में यह तीसरी है, इससे पहले बाराद्वार और डभरा क्षेत्र में भी गौ हत्या के मामले सामने आ चुके हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की मंजूरी, 27.78 करोड़ से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत

पुलिस के मुताबिक, टेमर गांव के चंदन बरेठ को गांव के मनोज पटेल ने बताया कि उसकी गाय को सत्यनारायण पटेल ने डण्डे से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ खबर : बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, विशेषज्ञों ने कानूनी प्रावधानों और रोकथाम के उपायों पर दी जानकारी, जनसहयोग से बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लिया गया संकल्प

error: Content is protected !!