Sakti News : केनापाली गांव में 23 महिला समूह को किया गया सम्मानित, जिला पंचायत सदस्य, CEO सहित सरपंच रही मौजूद

सक्ती. जिले के केनापाली गांव में शक्ति महिला ग्राम संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना, डभरा सीईओ सीके आदिले, केनापाली गांव के सरपंच श्याम बंजारे मौजूद रहे. अतिथियों ने 23 महिला समूह को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सरोज डनसेना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के असवर पर केनापाली में शक्ति महिला ग्राम संगठन के द्वारा महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तो 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन महिलाओं के सम्मान के लिए एक दिन कम है. महिलाओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए, केनपाली गांव के 23 महिला समूह को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!