Sakti News : पेंडरूवा गांव में घर घुसकर महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला, 15 दिनों बाद भी नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के पेंडरूवा गांव में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात बदमाश को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है. मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 के तहत जुर्म किया है. घटना 3 मार्च की है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से आरोपी बाहर है. पीड़िता द्वारा संदेही के नाम बताने के बाद भी पुलिस अब तब आरोपी को नहीं पकड़ पाई है. ऐसे में क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

पीड़िता के पति गोपाल पटेल ने बताया कि संदेहियों के नाम बताने के बाद भी पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ करके छोड़ दिया है और पुलिस के द्वारा आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है.

मामले में एसडीओपी सुमित गुप्ता ने बताया कि पेंडरूवा गांव में महिला पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था. मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है. पुलिस की टीम गठित की गई है एवं संदेहियों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!