Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी…

सक्ती. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व में सौंपे गए कार्य के साथ साथ नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है।

 



कलेक्टर श्रीमती जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व शाखा, सीएम हेल्पलाइन साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश सिंह राजपूत को समय सीमा व जनदर्शन में दर्ज पत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!