CG Movie News : रोमांटिक क्राइम थ्रिलर “खारून पार” में पहली बार नजर आएगी शील-एल्सा की जोड़ी, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में 5 सितंबर को आएगी फ़िल्म

छत्तीसगढ़. क्राइम थ्रिलर फिल्मों ने आजकल बॉलीवुड में अपना दबदबा बनाए रखा है. अब छत्तीसगढ़ में भी ऐसी फिल्मों का निर्माण होने लगा है, जिसमें छत्तीसगढ़ी की एक नई फिल्म “खारून पार” आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है, हाल ही में 5 सितम्बर को फ़िल्म रिलीज़ की घोषणा की गई हैं, इस फ़िल्म में “ले शुरू होगे मया के कहानी” एवं “मोर छैयाँ भुइयाँ 2” की स्टार “एल्सा घोष मुख्य भूमिका में नज़र आयेंगी और एल्सा के अपोजिट “ले चलहू तोला अपन दुवारी” के मुख्य कलाकार शील वर्मा भी नज़र आयेंगे.

 



सूत्रों से मिली खबरों की माने तो फिल्म सेंसर के लिए निकल चुकी है, “खारून पार” मल्टी स्टारर फिल्म होगी. इस फ़िल्म में शील और एल्सा के अलावा “वैदेही” एवं “दंतेला” के लीड स्टार विशाल दुबे और फेमस कॉमेडियन अमन सागर भी काफ़ी अहम भूमिका में नज़र आयेंगे, इनके अलावा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के चर्चित चेहरे क्रांति दीक्षित और दंतेला फ़िल्म से डेब्यू कर रही. राया डिंगोरिया भी अहम किरदार में नज़र आयेंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

इस फिल्म का प्रोडक्शन “इनसाइड मी ओरिजनल्स” के बैनर तले हुआ है. इस फ़िल्म का निर्देशन दिव्यांश सिंह और साईं भरथ कर रहे है, फ़िल्म की पूरी शूटिंग रायपुर से होकर गुज़रने वाली खारून नदी आस-पास हुई है और महादेव घाट को प्रमुखता से दिखाया जाएगा, फिल्म की कहानी खारून नदी इर्द-गिर्द रहने वाले सारे किरदारों की है जो ज़िंदगी में अपनी-अपनी मुश्किलों में फंसे हुए है और इनकी कहानी एक जगह आकर मिलती है और आगे जो होगा उसकी कल्पना सोच से परे है. असली सच तो आपको सिनेमा घर में जाकर पता चलेगा.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!