CG News : नेशनल हेराल्ड घोटाले में गांधी परिवार पर ईडी की चार्जशीट, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश भर में कर रही कांग्रेस कार्यालय का घेराव व सोनिया गांधी-राहुल गाँधी का पुतला दहन

रायपुर. भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने आज पत्रकार बन्धुओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर नेशनल हेराल्ड घोटाले को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दाखिल चार्जशीट के आधार पर इसे देश की संपत्ति की लूट और जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात बताया।



चार्जशीट में कांग्रेस नेतृत्व – सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर अपराधों में आरोपी बनाया गया है। देवांगन ने बताया कि 661 करोड़ की सार्वजनिक संपत्ति को मात्र 50 लाख में यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) को ट्रांसफर किया गया, जिसमें गांधी परिवार की 76% हिस्सेदारी है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसने पत्रकारिता के नाम पर ली गई जमीनों का व्यावसायिक दोहन किया।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

युवा मोर्चा की माँगें:
गांधी परिवार की संपत्तियों की गहन और निष्पक्ष जांच की जाए।
दोषियों को सख्त सजा मिले।
भ्रष्ट नेताओं को राजनीति से बाहर किया जाए।

श्री देवांगन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट हों और ऐसे नेताओं को सबक सिखाएं जिन्होंने देश की भावी पीढ़ी के साथ धोखा किया है। देश अब परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

जिसके विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा छतीसगढ़ के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर सोनिया गाँधी व राहुल गाँधी के पुतले का दहन कर रही है।

error: Content is protected !!