‘‘ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित‘‘

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के निर्देशन में बाल-वाटिका में यू.के.जी. एवं कक्षा-दूसरी के विद्यार्थियों का प्रमोशन करते हुए ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल्यचित्र के समक्ष पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ गायत्री मंत्र गाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। इसी श्रेणी में कक्षा-यू.के.जी से कक्षा-दूसरी तक के विद्यार्थियों द्वारा (भाव्या, अराधना, अनंतवीर,पारूल, शिवांश, आरूषी, राध्या, हार्दिक, आन्वी, आव्या, नित्या, सिद्धार्थ, भाव्या, हैविशा, अदिति, सान्वी) भाषण प्रस्तुत किया गया। बाल-वाटिका के समस्त विद्यार्थियों द्वारा गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...

तत्पश्चात् यू.के.जी. एवं कक्षा-दूसरी के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कक्षा पहली एवं कक्षा-तीसरी में अपग्रेड किया गया। साथ ही कक्षा शिक्षिका श्रीमती रानू शर्मा द्वारा यू.के.जी. के विद्यार्थियों को कक्षा पहली की शिक्षिका श्रीमती सरिता प्रधान एवं पल्लवी राठौर को सौंपा गया और श्रीमती सरिता प्रधान एवं सीमा पाण्डेय के द्वारा विद्यार्थियों को कक्षा-दूसरी की शिक्षका श्रीमती शीतल राठौर एवं श्रीमती सबाना अली को सौंपा गया।

साथ ही उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए छात्रों को नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के बारे में अवगत कराया तथा आगे की पढ़ाई कैसे करनी है, इस विषय पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री आलोक अग्रवाल के द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं ग्रेजुएशन हैट पहनाकर उन्हे सम्मानित किया। बच्चों का स्वागत करते हुए शिक्षिका श्रीमती नीलम सिंह द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को चॉकलेट देकर किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एव धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती नीलम सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, एडमिन स्टाफ तथा ग्राउंड लेवल स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर सक्ती थर्मल प्लांट संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर से 60 विद्यार्थियों को मिल रहा लाभ, तीन ग्राम पंचायतों के विद्यार्थियों ने कराया कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पंजीयन, पहल से माता-पिता उत्साहित
error: Content is protected !!