JanjgirChampa Arrest : बिर्रा पुलिस ने गांजा की बिक्री एवं परिवहन करने के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने गांजा की बिक्री एवं परिवहन करने के मामले में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 436 ग्राम गांजा, 3 मोबाइल, 2 बाइक जब्त किया है, जिसकी कीमत 1 लाख 3 हजार रुपये है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि बिर्रा क्षेत्र में गांजा का परिवहन किया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और रायगढ़ जिले के दीपक वर्मा के कब्जे से 2 किलो 777 ग्राम गांजा, मोबाइल, बाइक जब्त किया है. नवागढ़ के रविशंकर देवांगन के कब्जे से 1 किलो 789 ग्राम गांजा, बाइक, मोबाइल जब्त किया है. साथ ही, नवागढ़ के भाठापारा के दीपक कटवार के कब्जे से 1 किलो 990 ग्राम गांजा, 1 मोबाइल जब्त किया है. मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!