Sakti Arrest : कड़ारी गांव से 40 पाव शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने शराब की बिक्री करने वाले आरोपी रामफल चौहान को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी रामफल चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कड़ारी गांव का रामफल चौहान, शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद बाराद्वार की पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और शराब की बिक्री करने वाले आरोपी रामफल चौहान के कब्जे से 40 पाव शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!