Janjgir Big Action : अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी, चोरिया गांव में 1 JCB और 2 ट्रैक्टर जब्त, पीथमपुर गांव में 1 चेन माउंटेन सील

जांजगीर-चाम्पा. जिले में रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. चोरिया गांव में हसदेव नदी में रेत का उत्खनन, परिवहन करते 1 JCB और 2 ट्रैक्टर पर कार्रवाई की है, वहीं पीथमपुर गांव में भी हसदेव नदी पर रेत का उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन को जब्त किया है. जिला खनि अधिकारी अनिल साहू का कहना है कि रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन पर कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी.



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी की मंजूरी, 27.78 करोड़ से जांजगीर-पीथमपुर मार्ग होगा मजबूत

दरअसल, हसदेव नदी में रेत के अवैध उत्खनन की लगातार शिकायत मिल रही है. इसके बाद, खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. बीते 1 माह में सैकड़ों प्रकरण बनाए गए हैं. रेत के अवैध भंडारण पर भी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

error: Content is protected !!