Akaltara News : श्री ऋषभ विद्याेदय महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने विवि की मेरिट लिस्ट में फहराया परचम

अकलतरा. शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के द्वारा सत्र 2023-24 की मेरिट सूची जारी की गई जिसमें श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल (अकलतरा) के 20 विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय देते हुए मेरिट सूची में विभिन्न स्थानों पर अपना नाम दर्ज कराया है, जिसमें बीसीए में प्रियंका केवट , बी.लिब में पायल दास, डीसीए में काजल साहू ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही बीएससी बायोलॉजी में कविता पांडे चौथा स्थान, पीजीडीसीए में ज्योति खांडे तीसरा स्थान, श्वेता ने आठवां स्थान, बी.लिब में श्रीमती रश्मि मरकाम दूसरा स्थान, प्रतिभा तीसरा स्थान, दिग्विजय सिंह चौथा स्थान ,मनीष कुमार पांचवा स्थान, जयश्री ने आठवां स्थान, हितेश पटेल ने दसवां स्थान, बीसीए में संत कुमारी दूसरा स्थान , कुसुम मरावी चौथा स्थान, संजय कुमार पांचवा स्थान, स्मृति यादव सातवां स्थान, पुरुषोत्तम आठवां स्थान, डीसीए में कोमल डंगवानी दूसरा स्थान, इशिता केवट तीसरा स्थान, जागेश्वरी आठवां स्थान प्राप्त किया।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

विगत 5 सालों में महाविद्यालय के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज किया है, जिसमें से 20 छात्र-छात्राएं गोल्ड मेडलिस्ट है, यह महाविद्यालय के ध्येय उद्देश्य शिक्षा की उच्च गुणवत्ता प्रदान करना को सार्थक सिद्ध करता है। इस गौरवान्वित अवसर पर महाविद्यालय के संरक्षक डॉ जे.के जैन, शिक्षण समिति के सचिव अंकित जैन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शिखा सिंह एवं समस्त प्राध्यापकगण डॉ. प्रतिमा रानी द्विवेदी, डॉ. राकेश सोनी, डॉ दुर्गेश कुमार केसर, डॉ सेजल मिश्रा, डॉ अंकुर अवस्थी, संतोष कुमार ध्रुव, ओमप्रकाश सोनी, संजीव चौहान, श्रीमती श्वेता सिंह चंदेल, अनुज जैन, श्रीमती संध्या सिंह, अरविंद मिरी, साक्षी ओयम, पूनम साहू, नागेंद्र जांगड़े, कमलकांत साहू, दुर्गा टंडन ,नवीन आदित्य, प्रभात कश्यप, चंद्ररुपा, श्री अशोक पाण्डेय, श्रीमती सुनीता पाण्डेय, मनीष गंधर्व, आकाश दास, नीरज निर्मलकर, बृजनंदन पटेल, द्वाशराम कश्यप, राजेश साहू ने शुभकामनाएं प्रेषित कर इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!