JanjgirChampa Murder Arrest : हमले से घायल व्यक्ति की मौत, बिलासपुर में चल रहा था इलाज, हत्या के आरोपी की हुई गिरफ्तारी, सारागांव थाना के कमरीद गांव का मामला… इस तरह हुई थी वारदात…

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने कमरीद गांव में हुई हत्या के आरोपी रमेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. लकड़ी के फट्टे के हमले से मनहरण धिरहि गम्भीर रूप से घायल हो गया था, जिसने बिलासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, 22 मई को रमेश सूर्यवंशी, अपने घर के सामने केसियो बजा रहा था, तभी मनहरण धिरहि के छोटे भाई के बच्चे ने केसियो को छूकर देखा. इस पर रमेश सूर्यवंशी ने बच्चे को थप्पड़ मार दिया. बच्चे ने घर जाकर मनहरण धिरहि को बताया तो उसने रमेश सूर्यवंशी को समझाया. इस बात से रमेश इतना नाराज हुआ कि उसने मनहरण के लकड़ी के फट्टे से सिर पर हमला कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara School Bus Fire : निजी स्कूल की बस में आग लगी, फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई, पास में खड़ी थी अन्य बस, बड़ी आगजनी की घटना टली...

हमले से गम्भीर रूप से घायल मनहरण धिरहि को जांजगीर जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां उसने 24 मई को दम तोड़ दिया. रिपोर्ट पर सारागांव पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज किया और आरोपी रमेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

error: Content is protected !!