Sakti Arrest : बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला सहित 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाली महिला सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी डेरागढ़ और रायपुरा भांठापारा के रहने वाले है.

 



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डेरागढ़ गांव के विष्णु लाल बरेठ और रायपुरा के भांठापारा की सरोजनी कुर्रे के द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. फिर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी विष्णु लाल बरेठ, सरोजनी कुर्रे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!