Sakti Arrest : बाराद्वार पुलिस ने 50 नग नशीली सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त, कोरबा का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने नशीली सिरप का परिवहन करने वाले आरोपी युवक रितेश गबेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के चैनपुर का रहने वाला है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार सवार युवक नशीली सिरप लेकर ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है. पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक रितेश गबेल के कब्जे से 50 नग नशीली सिरप के साथ परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त करके उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Champa Police Transfer : 106 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने आदेश जारी किया, जिले में खुलेगा महिला थाना, पुलिसकर्मियों की हुई पोस्टिंग... देखिए पूरी सूची...

error: Content is protected !!