Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचला, पिता की मौत, पुत्र घायल, बलौदा क्षेत्र में हुआ हादसा

जांजगीर-बलौदा. बलौदा क्षेत्र के चारपारा गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया. हादसे में पिता मोहित मानिकपुरी की मौत हो गई, वहीं बेटे को चोट आई है, जिसका इलाज बलौदा के अस्पताल में चल रहा है. बलौदा पुलिस ने अज्ञात वाहन के आरोपी ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

 



दरअसल, कोरबा के राताखार से मोहित मानिकपुरी और उसका बेटा, बाइक से तखतपुर जाने निकले थे. वे बलौदा के चारपारा गांव पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता और बेटा को कुचल दिया. हादसे में पिता मोहित मानिकपुरी की मौत हो गई है, वहीं बेटा घायल हुआ है, जिसका इलाज बलौदा के अस्पताल में चल रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!